Tuesday, October 20th, 2026

31 मार्च को लॉन्च होगा Realme V13 स्मार्टफोन

स्मार्टफोन कंपनियां कई स्मार्टफोन मॉडल्स को चुनिंदा मार्केट्स के लिए लॉन्च करती हैं। रियलमी-V सीरीज इसी का एक उदाहरण है और यह अभी चीन में ही एक्सक्लूसिव तौर पर उपलब्ध है। अब रियलमी की योजना अगले हफ्ते Realme V13 नाम से एक नया हैंडसेट लॉन्च करने की है।

रियलमी ने करीब 2 महीने पहले पिछला रियलमी वी15 हैंडसेट लॉन्च किया था। नए रियलमी वी13 के डिजाइन की बात करें तो यह रियलमी वी15 और रियलमी वी11 5G का मिक्स है। फोन में आगे की तरफ होल-पंच डिस्प्ले जबकि रियर पर वी11 5G जैसा कैमरा मॉड्यूल दिया गया है।


एक यूजर द्वारा शेयर किए गए पोस्टर को देखें तो रियलमी वी13 में स्क्रीन पर सबसे ऊपर दांये कोने में पंच-होल कटआउट दिया गया है। फोन की डिस्प्ले के बारे में जानकारी नहीं है लेकिन किनारे पर दिए फिंगरप्रिंट सेंसर को साफ देखा जा सकता है। पोस्टर में जिक्र है कि फोन में 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन होगी। इसके अलावा पोस्टर से पता चलता है कि फोन में एक 5G प्रोसेसर, 5000mAh बैटरी और 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी जाएगी। फोन में नीचे की तरफ ऑडियो जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट होगा। यह फोन ब्लू और ब्लैक कलर में उपलब्ध कराया जाएगा।

यूजर द्वारा शेयर की गई तस्वीर के मुताबिक, रियलमी वी13 में रियलमी वी5 और रियलमी Q2 वाले स्पेसिफिकेशन्स होंगे। लेकिन इसमें डाइमेंसिटी 700 प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा फोन में 8 जीबी रैम होने का भी पता चला है। हैंडसेट की कीमत 1799 युआन (करीब 20 हजार रुपये) होगी। फोन की बिक्री 31 मार्च से शुरू होगी और इसे ऑफलाइन प्लैटफॉर्म पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

 

Source : Agency

पाठको की राय